फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers ran on the streets only after getting positive patients together

एक साथ पाजीटिव मरीज मिलने ही सड़कों पर दौड़े अधिकारी

Thu, 21 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Officers ran on the streets only after getting positive patients together
बाइक पर एक साथ दो लोगों के बैठ कर जाने पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बृहस्पतिवार को एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सरकारी महकमा भी सक्रिय हो गया। बाजारों में अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिया। अनाधिकृत रूप से खुली दुकानों को जहां बंद कराया गया, वहीं पुलिस भी वाहनों की तलाशी लेती नजर आई। नतीजा ये रहा कि बाजारों से भीड़ गायब हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक साथ 16 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह और एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने चौके क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान पर एक साथ पांच व्यक्ति से ज्यादा एकत्रित न हों। दुकानदार और ग्राहक का मास्क लगाना अनिवार्य है। जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, वही दुकानें खोलें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कुछ मोटरसाइकिलों पर दो व्यक्ति चलते हुए पाए गए। कुछ चालकों ने हेल्मेट व मास्क नहीं लगाया था। उनका चालान किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी ईलामारन सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं लालगंज/मेंहनगर। सीओ लालगंज अजय कुमार यादव ने फोर्स के साथ नगर में भ्रमण कर वाहनों का चालान कर अन्य लोगों को चेतावनी दी। पूरे नगर में अफरा-तफरी मची रही। निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के बैठने पर वाहनों का चालान किया गया। 30 वाहनों का चालान किया गया। मेंहनगर में थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने नगर में भ्रमण किया। बिना मास्क के लोगों को कड़ी हिदायत दी। 15 गाड़ियों का चालान किया गया।

शहर क्षेत्र में बिना मास्क के जा रहे युवक को रोककर चेतावनी देती पुलिस।

शहर क्षेत्र में बिना मास्क के जा रहे युवक को रोककर चेतावनी देती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

कोरोना का मरीज मिलने पर जहानागंज के नरेहथा गांव सेनेटाईज करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

कोरोना का मरीज मिलने पर जहानागंज के नरेहथा गांव सेनेटाईज करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : AZAMGARH

अतरौलिया में दुकानों की जांच करते उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी शीतला प्रस?

अतरौलिया में दुकानों की जांच करते उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी शीतला प्रस?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed