{"_id":"5e75055b8ebc3e6fd3100d08","slug":"officers-chair-was-removed-from-visitors-azamgarh-news-vns5168955188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकातियों से दूर हुई अधिकारियों की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुर्सियों के बीच बढ़ाई गई दूरी?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। कोरोना को लेकर तेज हुए हलचल के बीच जिले में सरकारी कार्यालयों की स्थिति में भी काफी बदलाव हो गया है। वादकारियों/मुलाकातियों के बैठने के लिए अधिकारियों के चैंबर में लगी कुर्सियां मेज से दूर कर दी गई है तो वहीं कार्यालय कक्षों में लगातार मेज-कुर्सी आदि की सफाई भी करायी जा रही है।
विज्ञापन
आम जनता क्या अधिकारियों में भी कोरोना को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। डीएम से लेकर अन्य सभी आलाधिकारी भीड़ से बचने की कवायद में जुटे नजर आ रहे है। डीएम कार्यालय में जहां अब एक साथ पांच से दस लोगों को ही प्रवेश मिल रहा है तो वहीं सीडीओ ने भी अपने कक्ष में कुर्सियों को अपने मेज से दूर करा दिया गया है। प्रयास तो यहां तक किया गया है कि सभी कुर्सियां एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी पर हो। इनके अलवा एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त राजस्व के अलावा अन्य अधिकारियों के कक्षों में भी मिलने वालों के बैठने की व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। अधिकारियों की मेजो की लगातार सफाई भी की जा रही है। लेकिन बाहर से आने वाले मुलाकातियों के हाथ धुलाने की व्यवस्था कहीं भी नजर नहीं आ रही है। सेनेटाइजर हर अधिकारी के कक्ष में मौजूद है लेकिन वह अधिकारी अपने लिए ही सुरक्षित रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।