फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers appointed to identify voters

मतदाताओं की पहचान के लिए नियुक्त हुए अधिकारी

Wed, 30 Jun 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Officers appointed to identify voters
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन जुलाई को नेहरूहाल सभागार में मतदान व मतगणना होगा। जिसे सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन जुलाई को दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना संपन्न कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि मतदान के दिन मतदाताओं की पहचान के लिए परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अभिमन्यु कुमार सिंह व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने आदेश दिया है कि वे मतदान के दिन मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान की समाप्ति तक मतदान स्थल नेहरू हाल सभाकक्ष में उपस्थित रहकर मतदाताओं की पहचान करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed