फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oath administered in government offices on Constitution Day

Azamgarh News: संविधान दिवस पर सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई शपथ

Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Oath administered in government offices on Constitution Day
आजमगढ़। संविधान दिवस पर शनिवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। मंडलायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। मंडलायुक्त मनीष चौहान ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भाव का पाठ पढ़ाया। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। साथ ही भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उप निदेशक पंचायत संजय कुमार बरनवाल, उप निदेशक महिला कल्याण ओंकार नाथ, क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सहकारिता अबुल हसन, उप निदेशक समाज कल्याण आरके चौरसिया, उप निदेशक मत्स्य, एसके वर्मा आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र का समर्पित किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। डीएम ने बताया कि राष्ट्र की मूल भावना का वर्णन संविधान की प्रस्तावना में किया गया है। संविधान शासकीय सेवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और लोक सेवाओं के बारे में भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हम सभी को निष्पक्ष भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीआरओ जेपी सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों में संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed