फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Number of unemployed is increasing due to non-availability of work for agricultural laborers

खेतिहर मजदूरों को काम न मिलने से बढ़ रही बेरोजगारों की संख्या

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Number of unemployed is increasing due to non-availability of work for agricultural laborers
उप्र खेत मजदूर यूनियन द्वारा राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिला कमेटी ने मनरेगा में जाति एवं लिंग के आधार पर किए जा रहे आरक्षण आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कौंसिल के पदाधिकारियों ने मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्रक डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलामंत्री दुर्बली राम ने कहा कि केंद्र और राज्य में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खेतिहर मजदूरों को काम न मिलने के कारण बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा में जाति एवं लिंग के आधार पर बजट आवंटन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और मनरेगा मजदूरों को जाति व लिंग के आधार पर बांटने की साजिश को रोकने की गारंटी सुनिश्चित की जाए। खेत मजदूरों के लिए एक सर्वसमावेशी केंद्रीय कानून बनाया जाए व मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 600 रुपये किया जाए और एक वर्ष में 200 दिन का रोजगार दिया जाए। उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून ला करके किसानों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचा रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को अगर वापस नहीं लेती है तो किसान व खेत मजदूर मिलकर बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर कामरेड मखड़ू राजभर, दयाराम, प्रहलाद गोंड, सुरेंद्र यादव, गुलाब चंद्र मौर्य, उमेश, जीयालाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed