फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NRLM will trained migrant labors

एनआरएलएम प्रवासी श्रमिकों को बनाएगा हुनरमंद

Tue, 30 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
NRLM will trained migrant labors
आजमगढ़। कोरोना काल में जनपद में लगभग एक लाख 70 हजार प्रवासी श्रमिक अपने घर लौटे हैं। अब इन प्रवासी श्रमिकों के समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। अब एनआरएलएम इनमें से हुनरबाज श्रमिकों को ट्रेनर के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया है। जिन्हें एनआरएलएम की ओर से प्रतिदिन प्रशिक्षण का छह सौ से आठ सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने लाकडाउन घोषित कर दिया। जिसका परिणाम हुआ कि लाखों लोग जो अपने घर बार को छोड़कर दूसरे प्रांतों में रोजी रोटी कमा रहे थे वह लोग अपने घरों को वापस हो गए। क्योंकि काम बंद होने के बाद उनके सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में सरकार ने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके इस निर्देश पर सभी विभाग अपने-अपने स्तर से रोजगार का सृजन करने में जुटे हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीसी बीके मोहन द्वारा प्रवासी श्रमिकों की हुई स्किल मैपिंग के आधार पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने हुनरबाज श्रमिकों को ट्रेनर के रूप में नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगें हैं। अगर कोई प्रवासी श्रमिक किसी कला में माहिर है तो वह एनआरएलएम की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकता है। डीसी एनआरएलएम का प्रयास है कि इन हुनरबाज श्रमिकों के हुनर का इस्तेमाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जाए।
विज्ञापन

बिंदी से लेकर सेफ्टी पिन आदि बनाने का देंगे प्रशिक्षण
दूसरे प्रांतों में जाकर प्रवासी श्रमिक अपने हुनर से उस प्रांत की तरक्की में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसमें किसी को माथे की बिंदी बनाने में, किसी को अचार बनाने, किसी को सेफ्टी पिन बनाने और किसी को क्लचर आदि बनाने में महारत हासिल है। इन कार्यों को करने में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं महारत हासिल करें इस बात को लेकर डीसी एनआरएलएम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आने वाले स्किल्ड प्रवासी श्रमिकों की सूची मंगा ली गई है। उनके हुनर के हिसाब से उन्हें प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा। ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उनके हुनर को सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए इन प्रशिक्षकों को एक दिन का छह सौ से आठ सौ रुपये का मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने का इच्छुक कोई भी प्रवासी श्रमिक आनलाइन आवेदन कर सकता है।
बीके मोहन, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed