फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now women will get more security than before

Azamgarh News: अब महिलाओं को मिलेगी पहले से अधिक सुरक्षा

Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now women will get more security than before
जीयनपुर कोतवाली परिसर से बृहस्पतिवार को रामनवमी पर पिंक महिला पीआरबी 112 नंबर गाड़ी को एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, सोओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला और कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि अब महिलाओं को पहले से अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। कोतवाली परिसर में एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने कहा कि महिला के उत्पीड़न अपराध रोकने में यह वाहन बहुत ही कारगर साबित होगा। यह गाड़ी 12 मिनट में संबंधित लोकेशन पर पहुंचेगी और महिलाओं से संबंधित अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाएगी। वाहन में छह महिला कांस्टेबल एवं एक दरोगा मौजूद रहेंगे। जिससे कि महिला को अपनी समस्याएं बताने और सुनाने में किसी प्रकार की कोई संकोच एवं समस्या उत्पन्न ना हो। जगह-जगह ट्रेस लोकेशन पर यह गाड़ियां खड़ी रहेगी जिससे कि सर्किल के समस्त थाना को जोड़ा जाएगा। सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा इस सुविधा से जीयनपुर, बिलरियागंज, रौनापार, महाराजगंज सर्किल के चारो थाना की पीड़ित महिलाओं को सुविधा मिलेगी। 112 नंबर प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला को फोन करते ही 12 मिनट में यह गाड़ी पहुंच जाएगी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, हरैया के प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय, यशवंत सिंह सोनू, योगेश राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, चंद्र शेखर सिंह, हिमांशु जायसवाल, आलोक चौरसिया, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed