{"_id":"5a3d4dd44f1c1b86698c342e","slug":"now-transfer-of-sdm-martinganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसडीएम मार्टीनगंज का भी स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसडीएम मार्टीनगंज का भी स्थानांतरण
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Transfer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर उपजे विवाद की कीमत जहां दो अधिकारियों को उठानी पड़ी, वहीं बूढ़नपुर एसडीएम को भी सत्ता पक्ष की नाराजगी का खामियाजा उठाना पड़ा है।
तहसीलदार मार्टीनगंज के स्थानांतरण के बाद एसडीएम का भी ट्रांसफर बूढ़नपुर कर दिया गया है। वहीं, बूढ़नपुर के एसडीएम को मार्टीनगंज भेजा गया है।
मार्टीनगंज तहसील में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सत्ता पक्ष के निशाने पर आए तसीलदार शिवसागर दुबे का स्थानांतरण काफी ड्रामे के बाद निजामाबाद हो गया।
वहीं, तहसीलदार के स्थानांतरण के विरोध में वकीलों, किसानों, प्रधानों और अन्य सामाजिक संगठनों के लामबंद होने पर एसडीएम आशाराम यादव का स्थानांतरण भी एसडीएम बूढ़नपुर के पद पर कर दिया गया।
उधर निकाय चुनाव बूढ़नपुर के एसडीएम इंद्रभान तिवारी की शिकायत भाजपाइयों की ओर से सीधे मुख्यमंत्री से की गई थी। उनपर भाजपा समर्थक छह सौ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटने के आरोप लगे थे। उन्हें सपा का नजदीकी बताया गया।
विज्ञापन
भाजपाइयों की शिकायत पर उनका भी स्थानांतरण एसडीएम मार्टीनगंज के पद पर कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार मनीष कुमार को भी मार्टीनगंज भेजा गया है।