{"_id":"6504a7305dcd1e8c18081706","slug":"now-school-allotment-will-be-done-on-20th-and-21st-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-4457-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अब 20 और 21 को होगा स्कूल आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अब 20 और 21 को होगा स्कूल आवंटन
विज्ञापन
जिले में बेसिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाए 537 शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटन के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से आवश्यक डाटा अपडेट न होने के कारण विभाग ने एक बार फिर डाटा अपडेट करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 20 व 21 सितंबर को स्कूल आवंटन किया जाएगा।
विभाग में शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया जून के अंत में शुरू हुई थी। आवंटन प्रक्रिया दो महीने में पूरी नहीं हो पाई। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि एक से दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया के तहत स्थानान्तरित शिक्षकों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण किए जाने का विवरण अपडेट नहीं किए जाने से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया बाधित हो रही है। जिले में शिक्षकों की सूचनाएं उपडेट नहीं होने के कारण एक बार फिर से स्कूल आवंटन नहीं हो पा रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित सूचनाएं समय से उपलब्ध न होने के कारण स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब जिले में 20 व 21 सितंबर को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए सचिव के यहां से पत्र भी जारी हो गया है।