फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now MNREGA workers will not have fake attendance

अब मनरेगा मजदूरों की नहीं लगेगी फर्जी हाजिरी

Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now MNREGA workers will not have fake attendance
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग पाएगी। मनरेगा मजदूरों की अब मोबाइल एप के माध्यम से दिन में दो बार हाजिरी लगेगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप तैयार किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप लांच की है। पंचायत प्रतिनिधि इसे मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वे इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिले के सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनएमएमएस एप पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद ही वे एप के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी लगा पाएंगे। मनरेगा मजदूरों के वर्क साइट सहित फोटो एप पर दिन में दो बार अपलोड करने होंगे। पहला फोटोग्राफ सुबह के समय अपलोड करना होगा, जबकि दूसरी बार फोटो दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच डालना होगा। यह सब प्रक्रिया जियो टैगिंग के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से ही की जा सकेगी।
विज्ञापन

काम में आएगी पारदर्शिता
आजमगढ़। मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप से लगने से काम में भी पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों पर फर्जी हाजिरी लगाकर ठगी करने के आरोपों से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम से उन मस्टररोलों को जोड़ा जा रहा है, जिसमें 20 से ज्यादा मजदूर हैं। इस एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed