फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Kovishield's second dose will take place on about 85 days

अब लगभग 85 दिन पर लगेगी कोविशिल्ड की दूसरी डोज

Tue, 18 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now Kovishield's second dose will take place on about 85 days
आजमगढ़। कोविशिल्ड की दूसरी डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक दूसरी डोज 12 सप्ताह बाद लगाई जाएगी। जिले में भी 18 प्लस का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो चुका है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोविशिल्ड वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत पूरे एक वर्ष का चार्ट शासन स्तर से ही जारी हुआ है। इसके तहत अब जिले में टीकाकरण की कवायद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज यदि किसी ने एक अप्रैल को लगवाया है तो उसे दूसरा डोज लगभग 85 दिन बाद 24 जून को लगेगा। इसी तरह दो अप्रैल को लगवाने वाले को 25 जून को दूसरा डोज लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल का चार्ट शासन ने उपलब्ध करा दिया है। जिसमें प्रथम डोज व द्वितीय डोज की पूरी तिथि निर्धारित की गई है। चार्ट के अनुसार प्रथम व द्वितीय डोज के बीच अब 12 सप्ताह अथवा लगभग 85 दिन का अंतर रखा जाना अनिवार्य है। उन्होंने प्रथम डोज लगवा चुके लोगों से अनुरोध किया कि नई गाइड लाइन के अनुरूप ही आगे टीकाकरण होना है। ऐसे में बिना निर्धारित समय हुए कोई भी व्यक्ति किसी भी केंद्र पर पहुंच कर दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए दबाव न बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed