फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now, in addition to teaching, council school teachers will also count stray dogs.

Azamgarh News: अब पढ़ाने के साथ आवारा कुत्तों की गिनती भी करेंगे परिषदीय शिक्षक

Sun, 28 Dec 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now, in addition to teaching, council school teachers will also count stray dogs.
आजमगढ़। अब परिषदीय स्कूलों के शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं दिखेंगे, बल्कि क्षेत्रों में सड़कों पर आवारा कुत्तों की पहचान, उनकी गिनती और कुत्तों के आतंक से प्रभावित स्थलों का विवरण तैयार करते हुए भी नजर आएंगे। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह कदम उच्चतम न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान 22 अगस्त और सात नवंबर को दिए गए आदेशों के अनुपालन में उठाया गया है। शासन ने कुत्तों के आतंक से प्रभावित सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए पर्याप्त बाड़, चहारदीवारी व गेट को सुरक्षित करने, स्वच्छता बनाए रखने और इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है। नोडल अधिकारी का नाम व संपर्क नंबर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित करना भी अनिवार्य किया गया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए आवारा कुत्तों से संबंधित चिह्नित संस्थानों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। यदि किसी क्षेत्र में अभी तक चिह्नांकन नहीं हुआ है तो नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर आवारा कुत्तों चिह्नित करने और सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए राजीव कुमार पाठक का कहना है कि शासन द्वारा आवारा कुत्तों की पहचान और नियंत्रण के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों सहित शहरी क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों से प्रभावित स्थलों का चिह्नित कराया जा रहा है। नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed