फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now get Rs 1050 a unit of blood

अब 1050 रुपये में मिलेगा एक यूनिट ब्लड

Sun, 30 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 30 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को खून के लिए दोगुनी कीमत देनी होगी। जो ब्लड 460 रुपये प्रति यूनिट मिलता था उसके लिए अब 1050 रुपये भुगतान करना होगा। यही नहीं कुछ अतिरिक्त जांच होने पर इसकी कीमत और बढ़ जाएगी। सरकारी अस्पताल के लिए शुल्क यथावत रखा गया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


   बताते चलें कि अब तक मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हो या प्राइवेट अस्पताल में उसे ब्लड बैंक से खून प्राप्त करने के लिए 400 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज और 60 रुपये ग्रुप आदि की जांच को लेकर 460 रुपये भुगतान करना पड़ता था। लेकिन हाल ही में सचिव उत्तर प्रदेश शासन डा. हेकाली झिमोमी ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें प्राइवेट के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि सरकारी शुल्क यथावत है। कुछ मामलों में अगर विशेष जांच होती है तो शुल्क और बढ़ जाएगा। 19 अक्टूबर को जारी शासनादेश के मुताबिक अब यदि कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे ब्लड बैंक से रक्त लेने करने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज 400 की जगह 1050 रुपये देना होगा। यदि एलाइजा, नैट, केमूल्यूसेंस आदि जांच की जाती है तो कीमत और    बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


   केमूल्यूसेंस जांच का शुल्क 500, नैट जांच का शुल्क 1200 और एलाइजा जांच का शुल्क 50 से 250 रुपये निर्धारित किया गया है। जिला ब्लड बैंक प्रभारी डा. विनय सिंह यादव ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो चुका है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीराम के निर्देश पर यह लागू भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed