फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Dattatreya Temple will be monitored from the third eye

Azamgarh News: अब तीसरी नजर से होगी दत्तात्रेय मंदिर की निगरानी

Tue, 07 May 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now Dattatreya Temple will be monitored from the third eye
निजामाबाद। महर्षि दत्तात्रेय मंदिर और आश्रम की सुरक्षा अब तीसरी आंख से होगी। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। सीओ सदर के निर्देश पर मंदिर परिसर में सीसी कैमरे लगवाने के साथ दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित कुंवर व तमसा नदी संगम भी महर्षि दत्तत्रेय आश्रम व मंदिर स्थित है। यह मंदिर अति प्राचीन होने के साथ ही हिन्दुओं के आस्था का एक बड़ा केंद्र भी है। यहां अष्ट धातु की राम, जानकी व लक्ष्मण के साथ ही अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित थी। जिसे 1999 में चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तीन बड़ी मुर्तियों को कुछ ही दिन के अंदर बरामद कर लिया लेकिन मंदिर परिसर असुरक्षित होने के चलते उन्हें वहां स्थापित नहीं किया गया। कुछ दिन पूर्व ही मंदिर के महंथ पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। तो वहीं दो युवकों ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी दिया। इसके बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ सदर ने मौका मुआयना किया। इसके बाद सीओ ने निजामाबाद थाना पुलिस को मंदिर की निगहबानी के लिए सीसी टीवी कैमरा लगवाने का निर्देश। सीओ के निर्देश पर निजामाबाद थाना पुलिस ने मंदिर परिसर की निगहबानी के लिए चार कैमरे लगवाने के साथ ही दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी मंदिर पर लगा दिया है।

फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed