फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to two doctors who took leave without notice

बिना सूचना अवकाश लेने वाले दो डॉक्टरों को नोटिस

Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Notice to two doctors who took leave without notice
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एएनएम कक्ष सहित अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी देखकर भड़क उठे। उन्होंने डॉ अजीज व अधीक्षक डॉ मनोज राव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

भारी अधीक्षक डॉ मनोज राव, चिकित्सक डॉ अब्दुल अजीज के उपस्थित न रहने की जानकारी ली तो पता चला कि दोनों चिकित्सक बिना छुट्टी लिए ही कहीं पर चले गए हैं। डीएम द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र जारी करने का आदेश किया। इसके बाद उन्होंने भवन निर्माण कि गुणवत्ता, छतो के ऊपरी दीवारों आदि का निरीक्षण किया। फ्रीजर में रखे वैक्सीन एवं टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आप के यहां संचारी रोगों को ठीक होना तो दूर अस्पताल परिसर में खुद ही इतनी गन्दगी है कि संचारी रोगों के फैलने का बढ़ावा मिल रहा है। ईओ प्रतिभा सिंह को तलब किया और पूछा कि आपके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्यों नहीं साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिस पर ईओ ने बताया कि साफ सफाई करने का अभियान दो बार किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता अपने विभाग को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन डीएम की निगाह डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता की ओर भी घूम गई। उन्होंने डिप्टी सीएमओं को निर्देश दिया कि पॉलिथीन का अभियान युद्ध स्तर पर चलाएं और प्रति दिन एक हजार औसत रिकवरी कराएं। प्रतिमाह लगभग कम से कम एक लाख की वसूली होनी चाहिए। अरविंद यादव के दुकान पर पहुंच कर खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों से एकत्रित रजिस्टर का आंकलन व उनकी गुणवत्ता की जांच किया। इस अवसर एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, एसआई महेंद्र कुमार शुक्ला, क़स्बा चौकी प्रभारी शंकर यादव, राजन चौधरी आदि उपस्थित थे।क्त्रस्द्गश्चद्य4स्नशह्म्2ड्डह्म्स्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed