फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to five teachers for inviting SP leader

Azamgarh News: सम्मेलन में सपा नेता को बुलाने पर पांच शिक्षकों को नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Notice to five teachers for inviting SP leader
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान शिब्ली नेशनल काॅलेज परिसर में महाराजा सुहेलदेव राज्य विद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सहित तमाम नेता शामिल थे। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इसकी शिकायत डीएम और सीएम से की दी। इसकी जानकारी होने पर मसुरावि के कुलपति द्वारा शिब्ली काॅलेज के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से 18 मई को शिब्ली काॅलेज परिसर में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी शामिल हुए। इसकी जानकारी होने पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ और डीएम विशाल भारद्वाज से की।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक राज्य कर्मचारी का किसी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करना गलत है। इस शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र जारी किया। जिस पर कुलपति ने शिब्ली कॉलेज के पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन शिक्षकों में सादुजफर अली उर्फ जिम्मी, अलाउद्दीन खान, मोहिउद्दीन आजाद इस्लाही, रुबी अहमद और सफकत अलाउद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम की तरफ शिकायत की काॅपी के साथ पत्र भेजा गया था। जिसके क्रम में शिब्ली काॅलेज के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था। उनका जवाब आया और उसे एडीएम प्रशासन को भेज दिया है।

- विशेश्वर प्रसाद, रजिस्ट्रार महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय।
चुनाव से संबंधित शिकायत थी। शिकायत पर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी। अब रिपोर्ट आई या नहीं अभी मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसका पता करता हूं। - राहुल विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed