फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to Transport Minister,s school

परिवहन मंत्री के विद्यालय को भी नोटिस जारी

Tue, 23 Jun 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
 Notice issued to Transport Minister,s school
आजमगढ़। जिले में बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग बनवाने वालों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद कुंभकर्णी नींद से जागे प्राधिकरण ने 26 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। इनमें 15 स्कूल और 11 अस्पताल शामिल हैं। यही नहीं, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बलरामपुर स्थित मुराती देवी डिग्री कालेज भी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 20 जून 2008 को विकास प्राधिकरण के गठन के बाद अनेक विद्यालयों, होटलों और अस्पतालों का निर्माण हुआ। एक-एक करके बड़े-बड़े भवन बन गए। विकास प्राधिकरण सब कुछ जानते हुए आंखें मूंदे बैठा रहा। जब ‘अमर उजाला’ ने 12 जून के अंक में ‘एक भी कालोनी नहीं है वैध’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो विकास प्राधिकरण हरकत में आया। प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने बैठक कर बिना नक्शा पास कराए किसी भी भवन का निर्माण न कराने की अपील की। साथ ही बिना नक्शे के बने 15 अस्पतालों और 11 विद्यालयों को 20 जून को नोटिस भेजवाया। इसमें सभी से 24 जून को विकास प्राधिकरण कार्यालय में लगने वाले कैंप में आकर नक्शा पास कराने को कहा गया। नोटिस में चेताया भी गया है कि यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट :
ज्योति निकेतन और चिल्ड्रेन कालेज के दो संस्थान, पांच बड़े अस्पतालों को छोड़कर किसी भी अस्पताल का नक्शा पास नहीं है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी से 24 जून को कैंप में आकर नक्शा पास कराने को कहा गया है। दूसरी ओर नगर क्षेत्र में बने बड़े-बड़े होटलों का भी सर्वे कराया जा रहा है। यदि इनका नक्शा पास नहीं मिला तो इन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा।- ऋतु सुहास, सचिव, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed