फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to three more teachers for recovery of Rs 1.12 crore

फर्जी मिले तीन और शिक्षकों से होगी 1.12 करोड़ की रिकवरी

Fri, 17 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to three more teachers for recovery of Rs 1.12 crore
आजमगढ़। शिक्षा विभाग में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी कर रहे बर्खास्त तीन और शिक्षकों से राजस्व की वसूली के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों शिक्षकों से एक करोड़ 12 लाख की वसूली की जाएगी। यदि समय रहते बर्खास्त शिक्षक नहीं जमा कर सके तो उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ राय ने बताया कि आगरा विवि के 2005 सत्र के बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर 11 लोग नौकरी कर रहे थे। एसआईटी ने जांच की तो ये लोग पकड़े गए। इसमें से दस शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब इन शिक्षकों द्वारा आहरित किए गए वेतन, बोनस, सातवें वेतन के एरियर सहित अन्य देयों की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। सात शिक्षकों को रिकवरी की नोटिस भेजी जा चुकी है। इस बार तीन अन्य शिक्षकों से 1,12,51,000 रुपये की वसूली के लिए नोटिस जारी की गई है। इसमें मालटारी के मिर्जापुर गांव निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह से 42,18,833 रुपये, मथुरा के अवैरली निवासी अजय कुमार सिंह से 27,74,320 और कप्तानगंज के तेरही गांव निवासी राम प्रसाद सोनकर से 42,58,337 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed