फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to councilor in fake receipt case

फर्जी रसीद प्रकरण में अब सभासद को जारी हुई नोटिस

Thu, 05 Nov 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to councilor in fake receipt case
मुबारकपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के फर्जी रसीद के प्रकरण में अब सभासद की नकेल नपा प्रशासन ने कसी है। गृहस्वामी का जवाब मिलने के बाद नपा की तरफ से अब सभासद को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। अन्यथा की स्थिति में ईओ ने सभासद पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नपा मुबारकपुर क्षेत्र निवासी इब्राहिम सेराज अजहर के भवन मानचित्र स्वीकृति की जांच के दौरान गृहकर की चस्पा रसीद फर्जी मिली थी। फर्जी रसीद का प्रकरण सामने आते ही नपा प्रशासन में हड़कंप मच गया। नपा प्रशासन ने पहले भवन स्वामी इब्राहिम को नोटिस जारी किया। जिस उन्होंने बयान हल्फी के साथ जवाब दिया कि मानचित्र स्वीकृति की कवायद सभासद बशीर अहमद के माध्यम से की गई है और गृह कर की जो रसीद है वह भी सभासद ने ही उन्हें उपलब्ध कराई है। रसीद कहां से कैसे उन्होंने दी है यह वही बता सकते हैं। गृहस्वामी के जवाब के बाद नपा प्रशासन ने सभासद को भी नोटिस जारी किया है, जिसमें गृहस्वामी के हल्फनामे के आधार पर जवाब तलब किया है। तीन दिन में सभासद से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

गृह कर की जो रसीद मिली है वह नपा के रसीद बुक की ही है और 2018 की है। गृहकर की रसीद नपा के कर्मचारी ही काटते है, ऐसे में गृहस्वामी ने सभासद द्वारा रसीद दिऐ जाने की बात कहीं गई है। इसलिए सभासद को भी नोटिस भेज कर जवाब तलब किया गया है कि वे बताये कि कैसे उन्होंने रसीद कटवा कर गृहस्वामी को उपलब्ध कराया है। तीन दिन में जवाब न देने पर सभासद के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी। - राजपति अविचल, ईओ नगर पालिका आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे अभी कोई नोटिस नहीं मिली है और जिस प्रकरण की बात की जा रही है, उससे मेरा कोई लेना देना भी नहीं है। जब नोटिस मिलेगी तब उसका जवाब भी मैं दे दूंगा। - बशीर अहमद, सभासद, नपा मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed