{"_id":"6a569536ba5662d68c080851","slug":"notice-issued-for-four-hotels-not-having-a-sewage-treatment-plant-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-153540-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चार होटलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चार होटलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं, नोटिस जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। जांच में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मऊ के चार होटलों को नोटिस जारी किया है। इसमें से एक को बंद करने के लिए बोर्ड ने लखनऊ कार्यालय को पत्र लिखा है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि जांच के दौरान होटल माधव रेजीडेंसी, ग्रीनलैंड रेजीडेंसी और माधव होटल में एसटीपी नहीं मिली। इन होटलों में प्रयोग किया गया पानी बिना ट्रीटमेंट के नदी, नालों में छोड़ दिया जा रहा है। इन तीनों होटलों को नोटिस जारी करके 15 दिनों में एसटीपी लगाकर विभाग से जलवायु सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए गए हैं।
द राय पैलेस की जांच पाया गया कि होटल निर्माण के दौरान बोर्ड से एनओसी नहीं ली गई थी। संचालन शुरू होने के बाद न तो एसटीपी स्थापित कराई गई और न ही विभाग से जलवायु सहमति पत्र ही लिया गया। इस होटल को भी नोटिस जारी किया गया है। होटल बंद करने के लिए बोर्ड के लखनऊ कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
एसटीपी की व्यवस्था नहीं होने और बोर्ड से जलवायु सहमति पत्र नहीं लेने के मामले में मऊ के चार होटलों को नोटिस जारी किया गया है। संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें से एक होटल को बंद करने के लिए लखनऊ बोर्ड कार्यालय को पत्र भेजा गया है। आजमगढ़ में भी ऐसी कार्रवाई जल्द शुरू होगी। - प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडल आजमगढ़।