फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not prejudice the rights of women in Islam

इस्लाम में औरतों के अधिकारों का हनन नहीं

Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Not prejudice the rights of women in Islam
पश्चिमी देशों के विद्वानों आरोप लगाते हैं कि इस्लाम में औरतों के अधिकारों का हनन हो रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। हजरत मोहम्मद साहब के दौर से ही औरतों को अपना अधिकार और समाज में इज्जत मिली है। यह बातें कोलकाता विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं डीडी न्यूज कोलकाता की न्यूज रीडर नुसरत जहां ने कहीं। वह रविवार को शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में शिरत-ए-उम्मत-उल-मोमनीन (हजरत मोहम्मद साहब की पत्नियों के उदात्त चरित्र) विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेेमिनार को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली की उर्दू एसोसिएट डा. आबिदा कौशर ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के दौर में मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की पूरी छूट थी मगर वर्तमान अब ऐसा नहीं है। कुछ महिलाओं को माल, पर्यटन केंद्र, सिनेमाघर से फुर्सत ही नहीं मिल रही है। कहा कि इस्लाम ने जिस तरह औरतों को पर्दे में रहने की इजाजत दी है उसी तरह पुरुषों को भी दायरे में रहने को कहा गया है। औरतों को देखते ही अपना हो या पराया उसे सिर झुकाने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय उर्दू विभागाध्यक्ष के डा. रजीउर्रहमान ने कहा कि जो भी यहां शोधपत्र प्रस्तुत किए गए हैं वह आलोचनात्मक नहीं बल्कि अर्थवत्ता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दूसरे सत्र की अध्यक्षता कर मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए औरत और मर्द दोनों की सहभागिता होनी होनी चाहिए, तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को डा. तारिक सईद, डा. जावेद अख्तर, डा. रिजवान अहमद, डा. शर्फुद्दीन, मोहम्मद नाजिम, डा. अतिकुर्रहमान ने भी संबोधित किया। प्रथम सत्र का संचालन एखलाक अहमद ने और दूसरे सत्र का डा. मोहम्मद ताहिर ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के डा. जहूर आलम, डा. सलमान अंसारी, डा. आलमगीर, डा. मुनीर अहमद, डा. फहमीदा जैदी, डा. जावेद, डा. ए.जेड. अली, डा. तारिक उस्मानी, डा. शफकत अलाउद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed