फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not even on the order of DM Transformer

डीएम के आदेश पर भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर

Wed, 24 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Not even on the order of DM Transformer
बनकटिया ग्रामसभा के मौर्या बस्ती में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 65 केेवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला पड़ा है। चौपाल के दौरान डीएम के निर्देश के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को बस्ती के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो लोग जाम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 बिजली विभाग की मनमानी से सभी त्रस्त हैं। ट्रांसफार्मर जलने से मौर्या बस्ती में पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं है। लोग रात ढिबरी के सहारे गुजार रहे हैं। गांव के लोगों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। 20 जून को ग्रामीणों ने बनकटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर लगी चौपाल में आए जिलाधिकारी सुहास एलवाई से शिकायत की। जिस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश एसडीओ हंसराज कौशल दिया।
विज्ञापन


लेकिन दो दिन बीत गया। ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव के सुदर्शन, शंभू मौजी, रामचंद्र, रामलाल, साधु, बालकिशुन, प्रेमचंद्र, शीला, सोनी, बादामी, फूलमती, मुनाकी ने कहा कि बिजली न रहने से जहां लोग रात किसी तरह ढिबरी के सहारे गुजर रही है। वहीं बिजली न मिलने से खेतीबारी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पानी के अभाव में धान की नर्सरी खराब हो रही है। चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह जाम करने को बाध्य होंगे। उधर जेई जयनरायन ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए पत्र लिखा गया। ट्रांसफार्मर मिलते ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed