फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not a drop of water on spending 46 million

46 लाख खर्च पर एक बूंद पानी नहीं

Mon, 18 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Not a drop of water on spending 46 million
पोखरा
तेजी से नीचे भागते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से जल संचयन की योजना बनाई गई। इसके लिए जनपदों में स्थित पोखरे और पोखरियों की मरम्मत और साफ-सफाई का अभियान शुरू किया गया। सरकार की इस योजना पर अब तक जिले में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला। हरैया ब्लाक में 51 पोखरियां खोदी गई थी, लेकिन अधिकांश मार्च माह के अंत तक सूख गई थी।
विज्ञापन


जनपद के हरैया ब्लाक में वर्ष 2015-16 में 46 लाख 26 हजार 948 रुपये से 51 पोखरों की खुदाई की गई। इतना धन खत्म होने के बाद भी परिणाम कुछ नहीं निकला। क्षेत्र के ज्यादातर पोखरों में अप्रैल माह में पानी नहीं है। वहीं बहुत से पोखरे और पोखरियों पर अवैध कब्जा हो गया है। खंड विकास कार्यालय हरैया में उपलब्ध अभिलेखों पर गौर करें तो ब्लाक क्षेत्र के 51 पोखरों की खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


यही नहीं, कई पोखरे ऐसे भी है, कागजों में जिनकी कई बार खुदाई कर पैसे का भुगतान करा लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना होता है कि बारिश नहीं हुई तो तालाबों में पानी कहां से आएगा। क्षेत्र के कई गांवों में पोखरियों पर कब्जा होने से लोगों को अपने घरों का गंदा पानी बाहर निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उच्च न्यायालय द्वारा तालाबों, पोखरों से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरैया ब्लाक के मसुरियापुर, बैजाबारी, सेठाकोली, बछुआखास, पुराबाल नरायन, मऊकुतुबपुर, हसनपुर, चांदपार, ब्रहमौली, बनकटा, बनहरा, बेलकुंडा, पुराबालनरायन, पहाड़पुर, खोजौली, हरैया, गड़ौरा  मझौरा आदि गांवों में अभिलेखों में पोखरों की सफाई होना दर्शाया गया है लेकिन वास्तविक हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 

बैदौली गांव निवासी पूरनचंद गुप्ता ने कहा कि उनके गांव स्थित पोखरे की खुदाई कभी कराई ही नहीं गई और भुगतान करा लिया गया। जल संचयन के नाम पर खेल होता है।
सेटाकोली गांव निवासी श्रीकांत पटेल ने बताया कि गांव के रामनयन के खेत के पास स्थित पोखरे के अतिक्रमण को अभी तक हटाया नहीं जा सके और न ही सफाई ही कराई गई। पोखरा सूख रहा है। 

सेठाकोली गांव के पूर्व बीडीसी प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि गांव की सड़क के बगल वाली पोखरी की खुदाई उन्होंने कराई लेकिन उसकी भी हालत ठीक नहीं है। 
बरडीहा गांव निवासी जयनाथ पटेल ने बताया कि उनके गांव में पोखरी की खुदाई हुई लेकिन आधी अधूरी। हालांकि अभी तो पोखरी में पानी है लेकिन आगे चलकर परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed