फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Normal life is suffering due to strong sun and heat wave

तेज धूप और लू के थपेड़ों से आम-जनजीवन बेहाल

Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Normal life is suffering due to strong sun and heat wave
रानी की सराय। बदन झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग बेहाल हैं। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम छह बजे के बाद ही बाजारों में रौनक लौट रही है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही गर्मी अपना कहर बरपाना शुरू कर दे रही है, जरे शाम तक रहता है। इस समय गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। इसका नतीजा यह है कि दोपहर में बारह बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। अगर कोई किसी काम से अपने घरों से बाहर निकल रहा है तो अपनी पूरी शरीर को ढक कर ही निकल रहा है। महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा लपेटने के बाद भी घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी का नतीजा यह है कि बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा छाया रहता है। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ रहे तापमान से बचना बहुत जरूरी है। अगर कोई काम हो तभी घर से बाहर निकले। यदि बाहर निकल रहे हैं, तो कुछ जरूरी उपाय जरूर करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें। लू से बचने को सिर-चेहरा ढककर चलें। पानी पीने के बाद ही घर से निकलें। एसी, कूलर रूम से निकलने के बाद सीधे धूप में न जाएं। धूप से आकर तुरंत पानी कोल्ड ड्रिंक न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed