{"_id":"613652ca8ebc3e83b437ba13","slug":"nodil-officer-inspected-maharishi-moon-rishi-ashram-under-construction-azamgarh-news-vns610113379","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का नोडिल अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का नोडिल अधिकारी ने किया निरीक्षण
पुराने जेल के पीछे बने गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। जनपद के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने सोमवार निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने किचन, बाउंड्रीवाल, पानी टंकी एवं नई बिल्डिंग की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने किचन की दीवारों की सीलन को दूर करने तथा बिजली के बोर्ड एवं प्लग को गुणवत्ता युक्त लगाने का निर्देश दिया। किचन के दरवाजे पर सनमाइका लगाने का भी निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था एवं अभियंताओं को निर्माण समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने शहर में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक गायों को किसानों को देने का निर्देश दिया। नया कान्हा गोशाला बन जाने पर गायों को उसमें रखने को कहा। इसके बाद नोडल अधिकारी ने हरिऔध कला भवन के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय से एवं गुणवत्ता युक्त कराने, हाल में एसी के अतिरिक्त वेंटीलेशन के लिए भी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण एवं उद्यान विभाग के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर उसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला उद्यान विभाग को विभाग की योजनाओं से स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।