फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Noah mourning lasted till late night in Janani Shabbedari

जनानी शब्बेदारी में देर रात तक चला नौहा मातम

Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Noah mourning lasted till late night in Janani Shabbedari
फूलपुर तहसील क्षेत्र के दसमड़ा गांव स्थित शहनशाह हुसैनी इमामबारगाह में शनिवार की रात में जनानी शब्बेदारी का आयोजन हुआ। इसमें हजरत इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का ताबूत निकाला गया। ख्वातीनों की ओर से निकाले ताबूत पर फूलमाला चढ़ाकर मातम के बीच खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
विज्ञापन

महिलाओं की अंजुमन जीनते अजा दसमड़ा, अंजुमन कुलसुमिया फैजाबाद, अंजुमन सक्का-ए-सकीना जौनपुर, अंजुमन शमशीरे हैदरी जलालपुर, अंजुमन फातमी भादी शाहगंज ने नौहाख्वानी की। नौहा और मातम का सिलसिला देर रात तक चला। जाकिरा ख़्वाहर शीरी फैजाबाद, जाकिरा पैकर आजमी ने कहा कि इंसान को अपना किरदार बनाना चाहिए। इसी इंसान की पहचान होती है। जाकिरा ने जब जनाबे सकीना का मसायब पेश किया तो महिलाएं रो पड़ीं। नौहा मातम के दौरान हाय सकीना हाय प्यास की सदा से इमामबारगाह गूंज उठा। निजामत निकहत फातमा, गोल्डी जमाल ने संयुक्त रुप से किया। अंत में संयोजक उर्फी और मुहम्मद अब्बास ने आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed