फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No vehicle will be able to pass through Kartalpur

Azamgarh News: करतालपुर से होकर नहीं जा सकेंगे कोई भी वाहन

Thu, 22 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
No vehicle will be able to pass through Kartalpur
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को करतालपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। भंवरनाथ चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। डायवर्जन बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। जनपद अंबडेकर नगर, लखनऊ मार्ग से आने वाले वाहन जिन्हें आजमगढ़ शहर की तरफ आना है, वह भंवरनाथ चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा होते हुए जाएंगे। बागेश्वर चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। आजमगढ़ से अंबेडकर नगर, लखनऊ और गोरखपुर जाने वाले वाहन आजमगढ़ से नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा, जुनैदगंज चौराहा होते हुए जाएंगे। पांडेय बाजार चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed