{"_id":"681660eee756deeca80ecdcc","slug":"no-undisputed-inheritance-should-remain-pending-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131006-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिना विवाद वाली कोई भी वरासत लंबित न रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिना विवाद वाली कोई भी वरासत लंबित न रहें
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील निजामाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त 72 शिकायतों में आठ का ही मौके पर निस्तारण कराया। मंडलायुक्त के समक्ष कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया कि अविवादित वरासत होने के बावजूद वरासत दर्ज नहीं हुई है। इस स्थिति पर मंडलायुक्त विवेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपालों को फटकार लगाई और एसडीएम निजामाबाद को निर्देश दिया कि जितने भी अविवादित वरासत के मामले लंबित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। कोई भी अविवादित वरासत लंबित नहीं रहना चाहिए।
तहसील दिवस के अवसर पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में 63 राजस्व विभाग, 3 विकास विभाग, 2 पुलिस विभाग, 2 विद्युत विभाग तथा शेष 2 प्रार्थना पत्र अन्य विभागों के थे। निस्तारित सभी 8 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस के मामलों की सुनवाई करते हुए उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम के लिए आवश्यक पुलिस बल समय से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कुछ गलत शिकायतें भी प्राप्त हो सकती हैं, इसलिए गलत शिकायतकर्ताओं की पहचान की जाय। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहना चाहिए।