फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No unauthorized person will enter the counting hall

कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना हाल में नहीं करेगा प्रवेश

Wed, 09 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
No unauthorized person will enter the counting hall
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से पहले मतगणना स्थल की संपूर्ण तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी मतगणना हाल के अंदर प्रवेश नही करेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि टेबुलेशन शीट को फाइनल करने से पहले उसकी हर स्तर से जंच कर ली जाए। टेबुलेशन शीट के फाइनल होते ही फोटोकॉपी कर सारे एजेंट को वितरित कर दिया जाय। पोस्टल बैलेट की मतगणना में विशेष सावधानी के लिए रिजेक्टेड पोस्टल बैलेट की रिकाउंटिंग एवं वीडियोग्राफी कराएं। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर आब्जर्वर से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर लिया जाय। फार्म 17 सी के संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चेक कर ने। जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया पंडाल में इंटरनेट, टीवी, वाई फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। समय से चक्रवार मतगणना की सूचना मीडिया को पहुंचाई जाए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed