{"_id":"95fa6da7d7d9a9035ead04f14c7d6c0a","slug":"no-running-no-playing-the-flute-cannon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बजा रहा बांसुरी तो कोई चला रहा तोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई बजा रहा बांसुरी तो कोई चला रहा तोप
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर ब्लाक तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न वितरित कर दिए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोरशोर से जुट गए हैं। किसी को इमली, कार, तोप तो किसी को घंटी, बांसुरी, लिफाफा आदि चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।
चुनाव चिह्न का आवंटन होते ही गांव के चट्टी चौराहे और घरों की दीवालें होर्डिंगों और पोस्टरों से पट चुकी हैं। चाय-पान की दुकानों पर भी चर्चा और बहस का दौर तेज हो गया है। हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है। कोई घंटी तो कोई बांसुरी के जरिए, कोई कार तो कोई तोप, कोई इमली तो लिफाफा पर वोट देने के लिए मतदाताओं केे प्रेरित करने में जुटा हुआ है। फूलपुर ब्लाक में कुल 89 ग्राम पचायतें हैं। इसमें लगभग 1,66,800 मतदाता हैं। 89 ग्राम पंचायतों में दो निर्विरोध चुने गए हैं। 87 ग्राम पचायतों पर चुनाव होने हैं। इसी तरह, 1119 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें हैं। इसमें 589 का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस तरह से 530 सदस्य सदस्य पद की सीटों पर मतदान होना है। फूलपुर ब्लाक में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। गांव में प्रधान पद हथियाने के लिए तिकड़मबाजी शुरू हो गई है।
गांव में सुबह शाम प्रधानी को लेकर चर्चा छिड़ी रहती है। राजनीति में रुचि लेने वाला आम और खास अपने गांव की प्रधानी को लेकर मंथन कर रहा है। प्रत्याशी जहां मतदाताओं केे लुभाने का हर प्रयास कर रहे हैं।