फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No Muslim will be harmed: Om Prakash

किसी मुस्लिम का अहित नहीं होगा : ओमप्रकाश

Fri, 27 Mar 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
No Muslim will be harmed: Om Prakash
जन चौपाल को संबाे​धित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
अहरौला। मुबारकपुर मड़ना में सुभासपा की ओर जन चौपाल आयोजित किया गया। इसमें पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समक्ष सपा के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे अब्दुल मजीद, खलीलुल्लाह, मौलाना इरफान, शकील अहमद सहित कई पदाधिकारी सुभासपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले अब्दुल मजीद मुलाकात किए थे और सपा में घुटन की बात कही थी। मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा। कहा कि मेरे पास अल्पसंख्यक विभाग भी है और संचालित हो रहे मदरसा में ऐसी व्यवस्था करने जा रहा हूं कि वहां पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। पिछली सरकारों की तरह मनमानी और मदरसा के गायब होने जैसी व्यवस्था नहीं रहेगी। मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को सिर्फ उर्दू न पढ़ाएं क्योंकि ,उर्दू पढ़कर आपका बेटा डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता।
विज्ञापन

इसलिए उसे अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने एएमआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा दिए गए बयान, आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर हमें प्रदेश में 11 सीट मिल जाएं तो मैं एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर करवा दूंगा... पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बयान पर उनके सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। ऐसे बयान समाज को भड़काने वाले होते हैं। शौकत अली को खुद पता नहीं की 11 सीट लेकर किस तरह से लोगों का एनकाउंटर करेंगे यह दीमागी पागलपन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश गौड, दीपक सिंह, अशोक गौड़, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed