फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   no lack of fund for Homeopathy : Balaram

होम्योपैथी के विकास में धन की कमी नहीं : बलराम

Mon, 15 Dec 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
no lack of fund for Homeopathy : Balaram
प्रदेश में होम्योपैथी के विकास में धन की कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार सरल, सुलभ एवं कम खर्च वाली होम्योपैथी विधा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


ये बातें सूबे के कारागार मंत्री बलराम यादव ने कही। वे रविवार को राहुल प्रेक्षागृह में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा आयोजित डा. डीपी रस्तोगी मेमोरियल साइंटिफिक सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि होम्योपैथी के विकास के लिए सरकार हर तरह से मदद करेगी। होम्योपैथिक मेडिकल कालेज आजमगढ़ के भवन आदि के विस्तार के लिए जो भी सुविधाएं आवश्यक हैं, उसके प्रस्ताव पर मैं खुद सरकार से अमल कराऊंगा।
विज्ञापन


निदेशक होम्योपैथी डा. विक्रमा प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार होम्योपैथी के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चिकित्साधिकारियों को एसीपी तथा शिक्षकों को प्रोन्नति शीघ्र दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के वरिष्ठ सदस्य डा. अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए होम्योपैथिक कालेजों में शिक्षकों की कमी दूर करना आवश्यक है।

डा. भक्तवत्सल ने कहा कि आजमगढ़ होम्योपैथिक का गढ़ है। यहां पर होम्योपैथी के विकास की योजनाओं को लागू करने की जरूरत है।

कार्यक्र्रम का शुभारंभ कारागार मंत्री बलराम यादव ने डा. हैनीमन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने डा. बीडी पटेल को डा. एसके दूबे मेमोरियल अवार्ड तथा कलकत्ता के डा. एलएम खान को डा.डीपी रस्तोगी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया।


इस दौरान प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर डा. सुभाष चंद्रा, डा. राजेश तिवारी, डा.मनोज मिश्रा, डा.धर्मराज सिंह, डा.नवीन दुबे, डा.एसके राय, डा.बीपांडेय आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed