{"_id":"64c9500679a4c2b61000c824","slug":"no-confirmation-of-gang-rape-sp-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2009-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि : एसपी
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म व उसके बाद पीड़िता के आत्महत्या किए जाने के मामले में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कप्तानगंज थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल गिरफ्तार किए गए नामजद युवक को कोर्ट में पेश किया तो वहीं दूसरे की तलाश में जुटी होने का दावा भी किया है। जबकि निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया था। थाने पहुंचने पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं भोर में किशोरी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने परिजनों द्वारा नामजद किए गए गांव के ही आदर्श व नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश भी कर दिया। जबकि नागेंद्र की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इतना ही नहीं रात में थाने पर तैनात रहे सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया और मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया।
हालांकि मुकदमा दर्ज हाेने के बाद सिपाही की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है और विवेचना के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वहीं मंगलवार को एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात
कप्तानगंज। क्षेत्र में हुई घटना को लेकर किसाना नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिला और घटनाकी जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता राजीव यादव, वीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे। किसान नेताओं ने परिजनों को हर संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विनोद यादव, अवधेश यादव, नंदलाल, बलराम आदि शामिल रहे।