फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nishktjnon jam on the road demands

निशक्तजनों ने मांगों को लेकर जाम की सड़क

Wed, 25 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nishktjnon jam on the road demands
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने  जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।  
विज्ञापन

  क्षेत्र के निशक्तज अपनी छह सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे विजयपाल यादव के नेतृत्व में बूढ़नपुर चौराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक जाम चला।

जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर 12 बजे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विराग पांडेय और एसओ अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने निशक्तों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सोनू पांडेय ने कहा कि विकलांग पेंशन व समाजवादी पेंशन में काफी भिन्नता है। निशक्तों को पेंशन के नाम पर 300 रुपये दिए जा रहे हैं जबकि समाजवादी पेंशन 500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निशक्तों को शैक्षिक स्तर के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने, उपकरण वितरित किए जाने की मांग की। साथ ही शिविर लगाकर प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की मांग भी उठाई।

कहा कि हर क्षेत्र में निशक्त लाचार हैं लेकिन उनकी परेशानी को शासन के साथ्ा ही प्रशाासन भी महत्व नहीं दे रहा। शिकायत करने पर भ्ाी विभ्ाागीय अधिकारी उसे अनसुना कर देते हैं।


जिससे उनकी परेशानी हल नहीं हो पा रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो निशक्त आंदोलन को उग्र करेंगे।

नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी मामले शासन और जिला स्तर से संबंधित हैं। समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

इस दौरान दिनेश, तौफीक अहमद, सिधारी, राम रतन शर्मा, इंद्रेश कुमार, श्रीराम यादव, बांगुर, संतोष यादव, विरेंद्र राजभर, गोबरी, अख्तर अली, मोती, सूर्यकांत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed