फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine of the 13 tribals, three on the other, SP on three, BJP on two

13 निकार्यों में आठ पर निर्दल, तीन पर सपा, दो पर भाजपा

Sat, 02 Dec 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nine of the 13 tribals, three on the other, SP on three, BJP on two
वोट गिनती - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। जिले के 13 निकायों में आठ पर निर्दलियों ने कब्जा जमाकर प्रदेश में सत्तासीन भाजपा समेत अन्य राजनीति दलों को जोरदार चुनौती पेश की है। सिर्फ तीन निकायों पर सपा और दो पर भाजपा को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


नाराजगी ऐसी रही कि नवगठित माहुल सीट पर पूर्व सांसद और भाजपा के बाहुबली रमाकांत यादव की पत्नी तीसरे और आजमगढ़ पालिका में भाजपा प्रत्याशी पांचवें नंबर पर जाकर अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन


गढ़ माने जाना वाले आजमगढ़ में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। उसके पांच प्रत्याशी दूसरे स्थानों पर रहे। जनता के निर्णय पर सपा जहां संतोष जता रही है वहीं, बसपा और भाजपा संगठन में मंथन का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारपुर नगरपालिका में सपा की करीमुन्निशा ने 16951 मत पाकर निर्दल हबीबुन निशा 11983 को हराया। आजमगढ़ में शुरू से ही लड़ाई निर्दलीय शीला श्रीवास्तव और हरिकेश विक्रम के बीच सिमटती दिखी।

शीला ने 10189 मत पाकर निर्दल हरिकेश विक्रम 7737 को हराया। नगर पंचायत में जीयनपुर में निर्दल हरिशंकर यादव ने 1191 मत पाकर बसपा के खुरमुल्ली गुप्ता 895 को पराजित किया। अतरौलिया में सपा के सुभाषचंद्र जायसवाल ने बसपा के रामचन्दर 1448 को हराकर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

फूलपुर में सिने तारिका शबाना आजमी के खास निर्दल शिव प्रसाद ने 1508 मत पाकर निर्दल मोतीलाल को 996 धूल चटाई। महराजगंज में सपा की रेनू देवी ने 1290 मत प्राप्त कर बसपा की नूरजहां 1212 को हराया।

अजमतगढ़ में निर्दल पारस ने 1947 मत पाकर बसपा के कुमार गौरव 1641 को पराजित किया। बिलरियागंज में निर्दल वीरेन्द्र 1899 ने सपा के आरिफ 1292 को पराजित किया। निजामाबाद में निर्दलीय प्रेमा देवी 2105 ने निर्दल शकीला बानो 2048 को हराया।

मेहनगर निर्दल अशोक 1407 ने बसपा के भरत राम 1354 को धूल चटाई। कटघर-लालगंज भाजपा के विजय 2891 ने निर्दलीय फूलमती 1795 को हराकर पार्टी का खाता खोला। माहुल में पूर्व सांसद और भाजपा के बाहुबली रमाकांत यादव की पत्नी सत्यभामा तीसरे स्थान पर रहीं।


यहां निर्दल बदरे आलम 951 ने निर्दल ओमप्रकाश 695 को हराया। सरायमीर में भाजपी की प्रभा देवी ने भाजपा का दूसरी बार जीत दिलाई। 3109 मत पाकर उन्होंने निर्दल शागुफ्ता 2054 को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed