फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine child labourers freed in Azamgarh swift action taken instructions given family members

UP Crime: आजमगढ़ में नौ बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ताबड़तोड़ हुई कार्रवाई; परिजनों को दी गई हिदायत

Thu, 11 Jul 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

Azamgarh News: बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए अभियान से आजमगढ़ के कई दुकानदारों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। बालश्रम उन्मूलन सहित कई अभियान चलाए गए। वहीं, बच्चों को उनके परिजनों को सौंपने के साथ ही हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
Nine child labourers freed in Azamgarh swift action taken instructions given family members
आजमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/ नोडल अधिकारी एएचटी के मार्गदर्शन में गुरुवार को जनपद में बालश्रम उन्मूलन, मानव तस्करी, नशामुक्ति अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहा, शाहगढ़ व मुबारकपुर के कस्बा मुबारकपुर, सठियांव बाजार, सठियांव तिराहा जहानागंज रोड आदि स्थानों से चेकिंग किया गया। इस दौरान कुल नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। 
विज्ञापन


मौके पर मुक्त कराए गए बालश्रमिकों को नियमानुसार श्रमविभाग द्वारा उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही हिदायत दी गयी कि बच्चों से भविष्य में बाल श्रम न करायें। सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों व जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया और सार्वजनिक स्थानों व मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, ब्रेकरी, आटो मोबाइल की दुकान, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से सम्बन्धित पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरुक किया गया। 


इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1098, 1076, 181 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उक्त अभियान में विशाल श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवेन्द्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभय राज मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटी, सरिता पाण्डेय, रोहित मिश्र, अनिल कुमार, जनविकास संस्थान सहित आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed