फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine cattle loaded on two trucks recovered

Azamgarh News: दो ट्रकों पर लदे नौ मवेशी बरामद, छह गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nine cattle loaded on two trucks recovered
अहरौला। थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो ट्रकों पर लदे नौ मवेशियों के साथ ही छह को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम बुधवार को सर्वेपुर भीलमपट्टी नहर पुलिया पर जांच कर रही थी। उनके पास से पुलिस ने 5.5 लाख रुपये भी बरामद किया है। अहरौला पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर सर्वेपुर भीलमपट्टी नहर से गुजरने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और चेकिंग शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दो ट्रक आगे-पीछे पहुंचे। दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल नौ मवेशी बरामद किया। वहीं कुल छह पशु तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाया। तलाशी लेने पर पशु तस्करों के पास से पुलिस ने कुल 5.5 लाख रुपये भी बरामद किया। पूछताछ में पशु तस्करों ने अपना नाम अनिल निवासी वाडी थाना असायन जनपद हाथरस, रामेश्वर निवासी गुजरपुर थाना असायन जनपद हाथरस, अमरेश निवासी भदकी थाना नयागांव जनपद एटा, आर्दश कुमार निवासी भदकी थाना नयागांव जनपद एटा, दयाशंकर यादव निवासी पश्चिम पट्टी थाना अहरौला व इंद्रजीत शर्मा निवासी छितौना थाना अहरौला बताया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed