{"_id":"fd2ce4fb2a8ff60118a7f729d1467d44","slug":"nine-bigha-wheat-ash-mdiyan-jlin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बीघे गेहूं की फसल राख, मड़इयां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बीघे गेहूं की फसल राख, मड़इयां जलीं
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में दूसरे दिन शुक्रवार को भी अज्ञात कारणों से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों अाग लगी। एक स्थान पर पांच मंडई तथा दो घटनाओं में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान एक भैंस भी झुलसी।
पवई संवाददाता के अनुसार, कंधिया गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से कुल सात बीघे खेत की गेहूं की फसल राख हो गई। किसान बहाउद्दीनपुर के निवासी है। इसमें मुसीर अहमद की एक बीघा, कुतुब अली का 14 बिस्वा, राम बचन का 14 बिस्वा, गौरी शंकर का 18 बिस्वा, प्रेम कुमार का नौ बिस्वा, राजेश का 10 बिस्वा, दूधनाथ का का सात बिस्वा, राम अजोर का नौ बिस्वा गेहूं की फसल जली।
कंधिया गांव निवासी चंद्र बहादुर का 10 बिस्वा, मोहन का 10 बिस्वा गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर मुआयना करने कानूनगो रमाशंकर पहुंचेे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के कोड़हरा सलेमपुर मसूरिया गांव में उमेश पुत्र निर्मल पासवान का एक बीघा और बालकिशुन पुत्र धनकू की खेत में खड़ी एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के देवराजदीद में शुक्रवार की सुबह 11 बजे शार्टसर्किट से पांच मंडई और उसमें रखा सारा सामान राख हो गया। पीड़ित चंद्रमणि ने बताया कि मंडई में बंधी एक भैस झुलस गई। अगलगी की सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गांव के लोग आग पर काबू पा चुके थे। क्षेत्रीय लेखपाल हरित वर्मा मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक योगेंद्र सिंह ने भैंस का इलाज किया।