फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nilgai hit the trader bike died in the accident mourning spread in the house

Azamgarh News: नीलगाय ने व्यापारी की बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में हुई मौत, घर में पसरा मातम

Tue, 15 Apr 2025 11:29 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

बुलेट से घर की ओर लौट रहे कारोबारी को नीलगाय ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।
 

विज्ञापन
Nilgai hit the trader bike died in the accident mourning spread in the house
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास नील गाय की टक्कर से शहर के एक प्रमुख कारोबारी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के समय वे बुलेट से बिलरियागंज क्षेत्र से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


शहर के पुरानी सब्जी मंडी गुरुटोला निवासी 38 वर्षीय अनुराग अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय दिनेश अग्रवाल नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई थे। हैंडलूम और डेकोरेशन सम्बन्धित कारोबार से जुड़े थे। इसके साथ ही उनके द्वारा रेस्टोरेंट और मिठाई का कारोबार भी किया जाता था।
विज्ञापन


 सोमवार की दोपहर में वह किसी कार्य से बुलेट से बिलरियागंज गए थे । शाम करीब 3:30 बजे घर लौट रहे थे। तभी नसीरपुर के पास रोड पार कर रहे नील गाय से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मड़या स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। था, जहां रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही शहर के कारोबारी अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार को दिन में राजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed