{"_id":"bffe4decbc5a5d7a3525d9fc870e102e","slug":"night-line-connection-is-burning-lights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया कनेक्शन से जल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिया कनेक्शन से जल रही बत्ती
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सुहास एलवाई ने शनिवार को अजमतगढ़ ब्लाक के लाहिया गांव बनकटिया में विकास कार्यों का जायजा लिया। प्राइमरी विद्यालय में आयोजित चौपाल ग्रामीणों ने बताया कि कनेक्शन न मिलने की वजह से उन्हें कटिया कनेक्शन के सहारे बत्ती जलानी पड़ रही है। गांव में निर्माण कार्य कमियां मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम को नाली और खड़ंजे के निर्माण में घटिया ईंट और मैटेरियल का इस्तेमाल मिला। ग्राम प्रधान रामकुमार सोनकर और ग्राम पंचायत अधिकारी अभय राय को खरीखोटी सुनाई। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि बिजली देने के बाद भी अभी तक विभाग ने कनेक्शन नहीं दिया। ऐसे में उन्हें कटिया कनेक्शन के सहारे रहना पड़ता है।
इस पर जिलाधिकारी ने विभाग के एसडीओ हंसराज कौशल को 10 दिन के अंदर समस्त ग्रामीणों को कनेक्शन देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 31 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं लेकिन कुछ लोगों ने हैंडपंप अपने दरवाजे पर लगवा लिया है और पानी लेने पर मना करते हैं। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम आरएस सिंह को निर्देशित किया कि वह पुलिस के साथ जाकर ऐसा करनेवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
प्राइमरी विद्यालय में पढ़ाई न होने की शिकायत पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुला में चिकित्सक के न रहने और केंद्र पर अतिक्रमण की शिकायत की। जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डा. बीपी सिंह और एसडीएम अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में चिकित्सक की उपस्थिति को सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण को हटाएं। आंगनबाड़ी, सहायिका और सीडीपीओ पर सतुआ बेचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।
जिलाधिकारी ने सभी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। वहीं मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान पर जाब कार्ड अपने पास रखने का आरोप लगाया तो जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मालटारी संवाददाता के अनुसार, जिलाधिकारी ने शनिवार को जीयनपुर पीएचसी का निरीक्षण किया।
तालाब के अंदर फौव्वारा लगाने तथा तलाब से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उधर, दलित बस्ती में जा रहे जिला पंचायत कोआर्डिनेटर मोहम्मद हसन को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था जिलाधिकारी के निरीक्षण से पूर्व किसी को भी गांव में आने नहीं देंगे। डीएम के आने के बाद सभी अधिकारी गांव में आए।
अनुपस्थित कर्मचारी का रोका वेतन ः जिलाधिकारी ने शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बिना अनुमति के स्वास्थ्य कर्मचारी अंजल कुमार के लापता होने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने मरीजों को मिलने वाले भोजन और दवाइयों के संबंध में जानकारी हासिल की। आर्थो, मेल और महिला मेडिकल वार्ड का जायजा लिया।
29 प्रशिक्षु शिक्षकों का कटा वेतन ः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ में प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले 29 प्रशिक्षु शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।