फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nidhi won gold and silver medal and gave new year's gift

निधि ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत दिया नए साल का तोहफा

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nidhi won gold and silver medal and gave new year's gift
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासिनी निधि यादव ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन रोप स्किपिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीत कर जनपद को नए साल का तोहफा दिया है। उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

बेगमपुर गांवनिवासी भूतपूर्व सैनिक संजय यादव की पुत्री निधि यादव ने दिसंबर माह में नेपाल के काठमांडू में साउथ एशियन रोप स्किपिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीतकर एकबार फिर जनपद में मान को बढ़ाया है। निधि यादव ने बताया कि परिवार का सहयोग उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिस प्रकार से आज के परिवेश में महिलाओं और लड़कियों पर बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है इन सब बातों को दरकिनार करते हुए परिवार के लोगों का सहयोग मुझे प्राप्त हुआ है। ईश्वर की प्रेरणा से मेहनत करके मैंने गोल्ड प्राप्त किया है। काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका आदि देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। घर पहुंचने पर शनिवार को गांव वालों ने निधि यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed