फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NIA raids in search of members of Naxalite organization

Azamgarh News: नक्सली संगठन के सदस्यों की तलाश में एनआईए का छापा

Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
NIA raids in search of members of Naxalite organization
आजमगढ़। बलिया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की तलाश में शुक्रवार को जिले में एनआईए ने छापा मारा। हालांकि एनआईए द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली। एसपी ने इसकी की पुष्टि की।
विज्ञापन


मंडल के बलिया जनपद के नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब एनआईए उसके सिंडीकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह एनआईए की टीम जनपद पहुंची। इस दौरान टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के गांव उसरगांवा में छापा मारा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति शैलेंद्र की तलाश में टीम यहां आई थी वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद एनआईए टीम ने मौके पर माैजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से टीम के हाथ कुछ नक्सली साहित्य लगे। जिन्हें वह अपने साथ ले गई। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि एनआईए की टीम जनपद में आई थी। जिस व्यक्ति की टीम को तलाश थी वह नहीं मिला। टीम वापस चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed