फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NH's work stopped due to demand for under-pass

अंडर पास की मांग को लेकर एनएच का काम रोका

Tue, 01 Dec 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
NH's work stopped due to demand for under-pass
सलेमपुर मार्ग पर सैयद मलिकपुर में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर कार्य रोक प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
लालगंज। देवगांव-सलेमपुर मार्ग पर सैयद मलिकपुर में अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रधान और पूर्व प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच- 233 पर कराए जा रहे कार्य को रोक दिया। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने दो दिन बाद उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों की वार्ता कराने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों पिछले दो साल से अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अंडरपास न बनाए जाने पर तमाम दुर्घटनाएं हो रही हैं। अगर अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ तो इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह दुश्वार हो जाएगा। इसलिए यहां अंडरपास बनाया जाना नितांत आवश्यक है। उपस्थित प्रधानों ने कहा यदि यहां अंडरपास नहीं बनाया गया तो काम नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सालेहीन प्रधान, मो. आरिफ प्रधान, राजकुमार प्रधान, कैलाश प्रधान, शाह आलम, शाह सऊद, मोहम्मद काशिफ, पूर्व प्रधान फैजान अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सूचना पाकर एनएच-233 के एमएससी गोपाल रेड्डी मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का वाराणसी आगमन होने के नाते उच्चाधिकारी व्यस्त हैं। आज यहां आने में असमर्थ हैं। दो दिन बाद उच्चाधिकारियों के यहां आने पर वार्ता के बाद कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed