फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   news bdc

क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया खाद और बीज का मुद्दा

Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
news bdc
लाटघाट। हरैया विकासखंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुलारी देवी ने किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में खाद और बीज के मुद्दे को उठाया। जिसमें खाद के लिए किसानों से अधिक पैसा लिए जाने को लेकर हंगामा हो गया। तब एडीओ कोआपरेटिव ने किसानों से खाद के लिए गए अधिक पैसे को वापस कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी हरैया, एडीओ कोआपरेटिव दिनेश पाल, एडीओ मुकेश यादव समाज कल्याण विभाग, एडीओ पंचायत राणा सिंह, विकास खंड अधिकारी धनंजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह ने खाद बीज का मुद्दा उठाया। जिस पर हंगामा शुरू हुआ। सभी सदस्यों ने एक साथ कहा कि समितियों पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं है। जो है वह महंगे दाम पर मिल रही है। एडीओ कोआपरेटिव दिनेश कुमार पाल ने कहा कि जिन किसानों से पैसा अधिक लिया गया है उसे वापस कराया जाएगा और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखी जाएगी। विकास खंड अधिकारी हरैया धनंजय सिंह ने ‘‘आजमगढ़ एक कदम और विकास की ओर’’ जनकल्याणकारी योजनाओं की संग्रह पुस्तक उपस्थित सभी सदस्यों में वितरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 2017 से अब तक 514 आवास बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास 15 बनवाए गए। पेंशन ऑफलाइन 1714 जिसमें 1644 वृद्धा और 180 विकलांग पेंशन बनाए गए हैं। हरैया विकासखंड में प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना के तहत 997 किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 212 को लाभ मिला है। डीएम ने गांव में अवैध कब्जाधारी लोगों से कब्जा हटाने को कहा है। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, लेखपाल संयुक्त टीम बनाकर काम करें। जहां मनरेगा से काम करवाया जाएगा और खेल का मैदान आदि बनवाए जाएंगे। ब्लॉक क्षेत्र में 24224 का लक्ष्य था जिसमें 21641 बना है। मनरेगा योजना में 33 गांव पीछे रहे हैं इन गांव में चार से पांच लाख रुपया ही खर्च किया गया है जो मानक से बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार ने स्कूल के कायाकल्प की चर्चा करते हुए प्रधान के सहयोग की अपेक्षा किया। अंत में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed