{"_id":"61c21a5ad7ac383c0f3a8148","slug":"newly-elected-office-bearers-took-oath-of-office-and-secrecy-azamgarh-news-vns6292430129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन हवलदार सिंह ने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने संघ को पूरा सहयोग देनेे का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को समाज के बारे में भी सोचना चाहिए। संघ के नवनिवार्चित अध्यक्ष दयाराम यादव ने आए दिन हड़ताल की नौबत पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिवक्ता अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझें। अपने निजी मसले को अपने कार्य में बाधक न बनने दें। महिला अधिवक्ताओं के लिए चेंबर व पुस्तकालय बनवाने का आश्वासन दिया।
संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, केपी अस्थाना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद राय, सूबेदार यादव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता जर्नादन राय, पूर्व मंत्री अनिल राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह, बार कौंसिल सदस्य मधुलिका यादव, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय यादव, मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी समेत कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि व निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शुरु हुआ। कार्यक्रम का संचालन संघ नवनिर्वाचित मंत्री राजेश कुमार पराशर ने किया।