फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly appointed ADIOS was forced to sign, FIR

Azamgarh News: नवनियुक्त एडीआईओएस से जबरदस्ती कराया हस्ताक्षर, एफआईआर

Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed ADIOS was forced to sign, FIR
एसकेपी इंटर काॅलेज में प्रिंसिपल बनाए जाने के लिए दो प्रवक्ताओं ने नवनियुक्त एडीआईओएस के आवास पर पहुंच उन्हे धमका कर हस्ताक्षर करवा लिया, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अभी तक नवनियुक्त एडीआइओएस का हस्ताक्षर प्रमाणित ही नहीं किया गया है। इसे लेकर नवनियुक्त एडीआईओएस ने शहर कोतवाली में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह और शरदिंदु कुमार सिंह पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने 23 दिसंबर को देर शाम शहर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराएं। उनका कहना है कि अभी 22 दिसंबर को उन्हें एसकेपी इंटर कालेज का प्राधिकृत नियंत्रक बनाया गया है। आरोप है कि एसकेपी इंटर कालेज के अध्यापक नरेंद्र सिंह व शरदिंदु कुमार सिंह 23 दिसंबर की शाम उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद शरदिंदु कुमार सिंह को प्रधानाचार्य बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। एसडीआइओएस मनोज कुमार ने बताया कि उनका हस्ताक्षर अभी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित नहीं है वे अवकाश पर है। बावजूद इसके उन्हें धमकाते हुए उनसे हस्ताक्षर करा लिए। शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग का मामला आया है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed