फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newbies failing in driving license test

ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में फेल हो रहे नौसिखिए

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Newbies failing in driving license test
आजमगढ़। सड़क पर वाहन लेकर उतरने से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थी ट्रैफिक के सवालों में फंस जा रहे हैं। आरटीओ विभाग द्वारा पूछे जा रहे सवालों में उलझ जाने के चलते लोगों के लर्निग ही नहीं बन पा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी टेस्ट पास करने वालों की संख्या में खास फर्क नहीं पड़ रहा है। टेस्ट पास नहीं होने के चलते लोगों के लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

लर्निग के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन टेस्ट में ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल किए जाते हैं। इनमें ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, रेलवे सिग्नल, राइट व लेफ्ट मुड़ना है जैसे-सवाल पूछे जाते है। लेकिन, जब प्रतीक चिह्न को दिखा अभ्यर्थियों से सवाल पूछते हैं तो वे सवालों के जाल में उलझ जाते हैं। इस तरह के अभ्यर्थियों की संख्या एक-दो नहीं है। बल्कि, लर्निग के लिए आरटीओ ऑफिस आने वाले 45 से 50 अभ्यर्थियों में से अधिकतर अभ्यर्थियों का यही हाल है। आरआई पवन सोनकर ने बताया कि रोजाना टेस्ट में फेल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 20 से अधिक है। जिन्हें दोबारा प्रतीक चिह्न के बारे में जानकारी हासिल कर परीक्षा देने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

आवेदकों का इम्तिहान ले रहा फेसलेस डीएल सॉफ्टवेयर
आजमगढ़। आरटीओ विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को दस दिन का समय दिया जाता है। ताकि, वे दोबारा ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारी हासिल कर लर्निग के होने वाले टेस्ट को पास कर सके। लेकिन, टाइम दर टाइम दिए जाने के बाद भी कई अभ्यर्थी ऐसे है जो कि कई बार परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। इतना ही नहीं वह विभाग के चक्कर भी काट रहे, लेकिन लर्निग का टेस्ट पास नहीं कर पा रहे हैं। परिवहन विभाग के संभागीय प्राविधिक निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने बताया कि टेस्ट में दर्जनों लोग रोजाना फेल होते हैं, जिन्हें मौका दिया जाता है। फिर भी ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी नहीं पाते है। ऐसे लोगों के लर्निग जारी करने पर रोक लगा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed