फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New Year celebrations were fiercely celebrated in hotels

होटलों में जमकर मना न्यू इयर का जश्न

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
New Year celebrations were fiercely celebrated in hotels
शहर के एक होटल में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नए साल का स्वागत लोगों ने धूमधाम से किया। होटलों व रेस्तरां में डीजे की हाईपिच साउंड, डांस फ्लोर पर कपल्स और युवाओं के थिरकन के साथ घड़ी में 12 बजते ही लोगों ने पूरे जोश, उमंग, उत्साह व नई उम्मीदों के साथ शानदार तरीके से नव वर्ष 2020 का स्वागत किया।
विज्ञापन

हर किसी ने हैप्पी न्यू ईयर व नव वर्ष मंगलमय की शुभकामनाओं के साथ एक दूसरे को बधाई दी। फोन व मोबाइल घनघनाने लगे। युवकों की टोलियां सड़कों पर आकर डांस करने लगीं। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल नए साल की बधाई दी। बड़ों और बच्चों ने जमकर मस्ती की। नए साल के स्वागत के लिए तैयार होटल व रेस्टोरेंट में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। होटलों में पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी की गई। नगर के रैदोपुर स्थित होटल ग्रैंड एसआर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके लिए होटल संचालकों द्वारा काफी दिनों से टिकट की बिक्री की जा रही थी। वहीं रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल गोल्डेन फार्च्युन में डीजे के साथ आकर्षक लाइटिंग की गई थी। बुफे की व्यवस्था भी की गई थी। डीजे पर थिरकते युवा नए साल का जश्न मनाने में मशगूूल रहे। यहां पर टिकट की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं रोडवेज क्षेत्र स्थित श्री सांई होटल में इजुषा ज्वेलरी की ओर से नए साल पर जश्न का आयोजन किया गया। इसके लिए भी टिकट काफी दिनों से बेंचे जा रही है। वहीं ग्रिल एंड चिल रेस्टोरेंट की ओर से नगर के जजी मैदान में नए साल पर होने वाला कार्यक्रम इस बार आयोजित नहीं हुआ। रात को जैसे ही 12 बजा हर कोई नए साल का जश्न मनाने में जुट गए। लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे।

बेलइसा के मैरिज हाल में नए साल का जश्न मनाते लोग।

बेलइसा के मैरिज हाल में नए साल का जश्न मनाते लोग।- फोटो : AZAMGARH

बेलइसा के मैरिज हाल में नए साल का जश्न मनाते लोग।

बेलइसा के मैरिज हाल में नए साल का जश्न मनाते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed