फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New SP inspected the parade ground

Azamgarh News: नवागत एसपी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

Sat, 29 Jun 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
New SP inspected the parade ground
आजमगढ़। नवागत एसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। परेड में विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्य आरक्षी व उप निरीक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान एसपी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही कमियां मिलने पर उन्होंने सुधार के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने परेड में भाग ले रहें डॉग स्क्वायड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के बाद आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेन्सी अन्य शाखाओं निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित को सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यूपी 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया। कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देश दिया। परेड में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed