फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New series of vehicle registration released

वाहन पंजीकरण की नई सीरीज जारी, शुरू हुई बुकिंग

Mon, 17 May 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
New series of vehicle registration released
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने निजी वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज यूपी 50 सीए की अधिसूचना जारी की है। विभाग ने अपने पोर्टल पर अधिसूचना के तहत नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। नीलामी की प्रक्रिया भी की जाएगी। आवेदक आकर्षण पंजीकरण नंबर प्राप्त करने के लिए ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की ओर से निजी वाहनों के चल रही पुरानी सीरीज यूपी 50 बीजेड के पंजीकरण का कार्य बंद कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि नई सीरीज यूपी 50 सीए विभाग के पोर्टल पर जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांतों पर वाहनों के नए सीरीज का नंबर विभाग के पोर्टल पर बुक करा सकते हैं। आवेदकों के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। कोई व्यक्ति कहीं से भी नए नंबर के सीरीज की बुकिंग करा सकता है।
विज्ञापन

--
वीआईपी 0001 नंबर की एक लाख रुपये से शुरू होगी बोली
आजमगढ़। वीआईपी नंबर की गाड़ी पर चढ़ने का शौक आम से लेकर खास तक का काफी पुराना है। इसे पाने के लिए लोग नीलामी में बड़ी-बड़ी बोलियां लगाते हैं। पहले तो वीआईपी नंबर सिफारिश के आधार पर मिल जाते थे। लेकिन सरकार ने इस प्रक्रिया को बंद कर दिया। ऑनलाइन वीआईपी नंबर की बोली लगाने का नियम लागू कर दिया। अब जो भी व्यक्ति वीआईपी नंबर लेगा उसे ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहां बोली लगानी होगी, जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे वीआईपी नंबर मिल जाएगा। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी में यूपी-50 सीए सीरीज में 0001 नंबर के लिए एक लाख रुपये से बोली की शुरूआत होगी जो भी अधिक दाम तक बोली लगाएगा उसे नंबर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed